Search

 
 
 

साहिबगंजः विष्णुगढ़ कांड में भाजपा फंसने लगी तो पल्ला झाड़ लिया- अरुण सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर भाजपा राज्यभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही मामले में भाजपा नेता भीम राम का नाम सामने आया, पार्टी के नेता पल्ला झाड़ने लगे.
 
मीडिया से बात करते झामुमो नेता.

Sahibganj :  हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है. साहिबगंज जिला झामुमो ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर भाजपा राज्यभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही मामले में भाजपा नेता भीम राम का नाम सामने आया, पार्टी के नेता पल्ला झाड़ने लगे.

 


झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भाजपा ने माहौल बिगाड़ने और राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने कम समय में मामले का खुलासा कर दिया. कहा कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की. उन्होंने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग दोहराई. मौके पर मंडरो प्रखंड सचिव संजय मिश्रा, सुरेंद्र यादव, स्टीफन मरांडी, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, सचिव नमन अंसारी, सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह  सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही