Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Advertisement
Advertisement
Ramendre Kumar Sinha Chaibasa :  अमला टोला वार्ड संख्या 19 स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के सभागार में आज सोमवार से विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. सीआरपी नीलम सिन्हा की देखरेख में  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है. दो दिनों तक चलनेवाले इस गैर आवासीय प्रशिक्षण में सदस्यों को प्रशिक्षण मॉड्यूल साझेदारी के आधार पर ऑफलाइन एवं वीडीयो आधारित मिश्रित प्रशिक्षण दिया जायेगा. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-tpc-naxalite-maheshwar-ram-arrested-by-police/">पलामू

: टीपीसी नक्सली महेश्वर राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार)

सदस्यों को इन चीजों की दी जायेगी विस्तृत जानकारी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर को प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के लिए गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व, शिक्षा का अधिकार एवं नई शिक्षा नीति, अधिगम स्तर एवं उसे बढ़ाने में माता पिता की भूमिका, विद्यालय विकास योजना एवं बाल सुरक्षा और  विद्यालय अनुश्रवण की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. ताकि वे विद्यालय की गतिविधियों में अधिक जागरूक होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-baidyanath-majhi-becomes-block-secretary-of-jbkss/">बहरागोड़ा

: JBKSS के प्रखंड सचिव बने बैद्यनाथ माझी

जागरूक व क्रियाशील है विद्यालय प्रबंधन समिति

संकुल साधन सेवी नीलम सिन्हा ने कहा कि विद्यालय स्तर से विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का विद्यालय प्रबंधन समिति पहले ही जागरूक व क्रियाशील है. समिति के सदस्य पूर्व में भी इस तरह के प्रशिक्षण में भाग ले चुके हैं. अतः प्रशिक्षण लेने में उन्हें काफी आसानी होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-rally-taken-out-from-sadar-hospital-regarding-prevention-of-child-marriage/">चाईबासा

: बाल विवाह रोकथाम को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गयी जागरुकता रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही