Search

 
 
 

चाईबासा : सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं.
 

Chaibasa : नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार को सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है. सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था. जिसकी चपेट में जवान आ गए.  घायल जवानों की पहचान 209 कोबरा बटालियन के राम प्रवेश सिंह और छोटू कश्यप के रूप हुई है. दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

 

 

उल्लेखनीय है कि कोल्हान और सारंडा के जंगल में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने अन्य दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है जिसको लेकर सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

माओवादी संगठन के आर्थिक स्रोत पर सबसे बड़ी कार्रवाई

 

चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों ने एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर भाकपा माओवादी संगठन के आर्थिक स्रोत पर अब तक की सबसे बड़ी चोट पहुंचाते हुए बीते 27 जुलाई को जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये 35 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी.

 

सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कराईकेला थानान्तर्गत जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप बड़ी मात्रा में संग्रहित धन बरामद किया है. इसे हथियार खरीदने में प्रयोग किया जाना था. पिछले दो महीने के दौरान सुरक्ष बलों ने 100 से अधिक आईईडी भी बरामद कर उसे विनष्ट करने का काम किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही