Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : देश भ्रमण कर रहे दो युवाओं का आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने किया जोरदार स्वागत

Chaibasa (Sukesh Kumar) : देश भ्रमण पर निकले दो युवाओं का आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने जोरदार स्वागत किया. हो समाज की वर्षों पुरानी मांग के समर्थन में क्रांतिकारी युवा लक्ष्मण बिरुवा तथा जय हरि मार्डी एक बाइक पर गुजरात से भ्रमण आरंभ किया है. उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा होते हुए झारखंड में प्रवेश किया है. आदिवासी हो समाज युवा महासभा, आदिवासी हो समाज महासभा सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों एवं राजनीतिक संगठन की ओर से मनोहरपुर, गोईलकेरा, सोनुआ, चक्रधरपुर, चाईबासा में दोनों युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया. हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर देशभर का भ्रमण कर रहे दो युवाओं को आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम ने जोर-दार नारा के साथ शनिवार को महासभा भवन हरिगुटू चाईबासा से रवाना किया गया.   इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-accused-of-robbery-and-snatching-arrested-one-pistol-six-live-bullets-recovered/">चाईबासा

: लूट व छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल, छह गोली बरामद

महासभा की टीम ने दोनों युवाओं को किया रवाना

शनिवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के टीम द्वारा शुभकामनाएं देते हुए दोनों युवाओं को रवाना किया. क्रांतिकारी हो भाषा प्रेमी लक्ष्मण बिरुवा ने बताया कि झारखंड में सरेंगसिया घाटी, खरसावां एवं गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल की यात्रा करेंगे. अपने समाज के लोगों को इसके माध्यम से जगाकर भाषा की विकास के प्रति संगठित करेंगे और केन्द्र सरकार से पुरजोर मांग रखेंगे. इस क्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, प्रदेश संगठन सचिव राहुल पुरती, ओएबन हेम्ब्रम, गोबिन्दा सिंकू, तुलसी बारी, प्रमिला बिरुवा, गोविंदा, चीकू हेम्ब्रम, गोरवारी मुंडा, अस्मिता बिरुवा, कस्तूरी पिंगुवा, योगेश्वर पिंगुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही