Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नीति आयोग की समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम तहत नीति आयोग के सभी सूचकांकों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पक्का आवास, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित अन्य कार्यक्रम के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने तथा ससमय प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-development-committee-postponed-the-movement-after-talks-with-the-bird-management/">किरीबुरू

: सारंडा विकास समिति ने चिड़िया प्रबंधन से वार्ता के बाद आंदोलन किया स्थगित

शौचालय निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है

बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की अधिकतम योजनाएं पूर्ण कर ली गई है. इसके अलावा कुछ संस्थानों में शौचालय निर्माण को लेकर भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसे ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण को पूर्ण करवाने का भी निर्देश दिया गया है. समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के कुल 217 ग्राम पंचायतों में से 209 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्शन की पहुंच प्राप्त कर ली गई है. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी के अलावा कृषि, आरसीडी, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही