Search

 
 
 

चाईबासा : सडक सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड राज्य अंतर्गत दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम योगदान देने हेतु विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के उपरांत गुड समेरिटन पॉलिसी के तहत 14 व्यक्तियों को चयनित किया गया है. इसके अलावा दुर्घटनाओं के मद्देनजर संलग्न विभाग व अभियंता की मौजूदगी में चाईबासा ओवरब्रिज का संयुक्त निरीक्षण तथा विगत 3 वर्षों के दुर्घटना आंकड़ों की समीक्षा कर जिला अंतर्गत ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा सभी वाहन चालकों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाने हेतु वाहन मालिकों का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-opposition-to-work-with-external-contract-workers-in-tata-steel/">किरीबुरू

: टाटा स्टील में बाहरी ठेका श्रमिकों से काम कराने का विरोध

पदाधिकारियों को ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध पदाधिकारियों को दिया निर्देश

बैठक के दौरान राष्ट्रीय पथ प्रमंडल व पथ निर्माण विभाग को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने, चाईबासा नगरपरिषद अंतर्गत अतिक्रमण तथा पार्किंग से संबंधित कार्यों को संयुक्त रूप से संचालित करने तथा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान संचालित करने के लिए संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा चाईबासा क्षेत्र अंतर्गत कुछेक जगहों पर सड़कों में मौजूद गड्ढों का मरम्मतीकरण, पाइप लीकेज तथा नो एंट्री आरंभ स्थल पर साइनेज लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव को रखे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-xite-college-has-decided-to-operate-roti-bank/">आदित्यपुर

: एक्सआईटीई कॉलेज ने “रोटी बैंक” के संचालन का लिया निर्णय

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के राजहंस, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शिल, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा, त्रिशानु राय, कार्यपालक अभियंता, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही