Search

 
 
 

चाईबासाः ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में 4 युवकों को पकड़ा, पुलिस ने छुड़ाया

कराईकेला थाना क्षेत्र के बुरुडीह जंगल से सटे गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में चार युवकों को पकड़ लिया. जानकारी होने पर कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला सुलझा लिया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के बुरुडीह जंगल से सटे गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में चार युवकों को पकड़ लिया. जानकारी होने पर कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला सुलझा लिया. पकड़ाए युवकों में गुदड़ी थाना के बंदोकुमा निवासी बुधवा हासा पूर्ति, किशनु हासा पूर्ति, सानू हासा पूर्ति व एतवा हासा पूर्ति शामिल हैं.


मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक पक्षी पकड़ने के सिलसिले में बुरुडीह आए थे. संदिग्ध अवस्था में घूमते देख ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और चारों को घेर कर पकड़ लिया. घने जंगल और मॉब लिंचिंग जैसी संवेदनशील स्थिति की सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे मे ले लिया.

 


पुलिस की तलाशी में युवकों के पास से पक्षी पकड़ने के उपकरण व पकड़े गए चार पक्षी भी बरामद किये गए. पुलिस ने तत्काल सोनुवा थाना से संपर्क कर युवकों के पता और पेशे की पुष्टि की. चारों युवक निर्दोष पाए गए. पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही