Search

 
 
 

Chaibasa  :  टुंगरी में विवादित भूमि का समतलीकरण ग्रामीणों ने रोका

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :  सदर अंचल क्षेत्र के टुंगरी में स्थित बंद पड़ी नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज की विवादित भूमि को लेकर ग्रामीण फिर आंदोलित हो गये हैं. सोमवार को जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि इस भूमि पर हाईकोर्ट की रोक के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा समतलीकरण कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर काम बंद करवा दिया. कार्य में लगे मजदूरों को भगा दिया. कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्य में लगे एक जेसीबी तथा एक ट्रैक्टर को भी रोक दिया. कार्यस्थल पर दूसरे पक्षकार बनवारी लाल नेवटिया भी मौजूद थे. दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई. विनोद कुमार सावैयां ने कहा कि यह भूमि विवाद अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है. भूमि पर रोक भी लगी है. ऐसे में इस भूमि का समतलीकरण गैरकानूनी है. न्यायपालिका की अवहेलना है. जिला प्रशासन से इसकी शिकायत अवश्य की जायेगी. वहीं नेवटिया ने कहा कि इस तरह कार्य रुकवाना गैरकानूनी है. इस दौरान विनोद कुमार सावैयां, डीबर देवगम, चाहत देवगम, हेलेन देवगम, विशाल देवगम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-is-organizing-clean-puja-pandal-competition/">Jamshedpur

: जुगसलाई नप करा रहा स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता

अंचलाधिकारी से की गई शिकायत

कार्य रुकवाने के बाद कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने सदर अंचलाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की. शिकायत में सावैयां ने कहा कि टुंगरी में डीबर देवगम समेत अन्य तीन रैयतों की पुश्तैनी जमीन है जो बनवारी लाल नेवटिया के अवैध कब्जे में है. अब यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है. भूमि पर कोर्ट का प्रतिबंध भी लगा है. बावजूद नेवटिया ने छह अक्टूबर को एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर की मदद से भूमि का समतलीकरण करवाया. इसके पूर्व एक आवास भी बनवा लिया. यह कोर्ट की रोक का उल्लंघन है. जमीन चारदीवारी के अंदर स्थित है. मतकमहातु के रैयत डीबर देवगम (1.40 एकड़), चाहत देवगम (0.50 एकड़), विशाल देवगम (0.87 एकड़), भगवान देवगम (0.74 एकड़) इस भूमि के स्वाभाविक अंशदार व उत्तराधिकारी हैं. सावैयां ने पत्र में कोर्ट की रोक के उल्लंघन के लिये नेवटिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-msme-startup-dedicated-this-special-train-running-year-once/">Jamshedpur

: एमएसएमई स्टार्टअप को समर्पित यह खास ट्रेन चलती है साल में एक बार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही