Search

 
 
 

Chaibasa Vote Breaking : चक्रधरपुर के बरकानी में बूथ 83 पर वोट बहिष्कार, ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर वोट देने से किया इंकार

 
  • सीओ व थाना प्रभारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर वोट देने का किया आग्रह, ग्रामीणों ने किया इंकार

Chaibasa (Sukesh kumar): चक्रधरपुर प्रखंड के बरकानी गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा. इसका असर सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान में देखने को मिला. ग्रामीणों ने एकजुट होकर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड बूथ संख्या 83 प्राथमिक विद्यालय बारकनी के मतदान केंद्र में एक भी मतदाता नहीं पहुंचे. पीठासीन पदाधिकारी मतदाता का इंतजार करता Show. लेकिन 1 घंटे बीत जाने के बाद भी एक भी मतदाता नहीं पहुंचा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/public-will-give-its-verdict-on-four-lok-sabha-seats-of-jharkhand-today-read-full-report/">झारखंड

के चार लोकसभा सीटों पर आज जनता सुनाएगी फैसला, पढ़िये पूरी रिपोर्ट

मतदाताओं को समझने के लिए चक्रधरपुर अंचल अधिकारी व टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव पहुंचे. लेकिन मतदाता पदाधिकारी का बात तक नहीं सुना. ग्रामीणों का एक ही मांग है कि गांव में सड़क व पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार किया जा रहा है. लगातार जिला प्रशासन से सड़क व पेयजल संकट को लेकर अवगत कराता गया. लेकिन अभी तक गांव में सड़क तक नहीं बना. पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें :संपत्ति">https://lagatar.in/heavyweight-candidates-contesting-elections-in-jharkhand-are-not-lagging-behind-in-terms-of-property-also/">संपत्ति

के मामले में भी पीछे नहीं हैं झारखंड में चुनाव लड़ रहे हेवीवेट उम्मीदवार 

उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो जाती है. गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाई होती है. स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी लगातार पत्राचार किया गया था. लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया. जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इधर, पीठासीन पदाधिकारी के मुताबिक एक घंटा हो चुका है, लेकिन एक भी मतदाता मतदान केंद्र नहीं पहुंचे. सभी पदाधिकारी इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचा है. मालूम हो कि मतदाता केंद्र के आसपास भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoists-blocked-the-road-by-cutting-trees-in-saranda-put-up-a-banner-of-vote-boycott/">BREAKING

: सारंडा में माओवादियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोटरों को रोकने का किया प्रयास, वोट बहिष्कार का बैनर भी लगाया
[wpse_comments_template].
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही