Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों का स्वागत व विदाई समारोह आयोजित, उपायुक्त ने सभी को दी शुभकामनाएं

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर अस्पताल सभागार में बुधवार को डॉक्टरों के लिए स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभी डॉक्टरों का स्वागत करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में आप सेवा देकर अपना नाम कमाए. साथ ही अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-rakshabandhan-celebrated-in-saraswati-shishu-vidya-mandir-mehndi-rachao-competition-organized/">जगन्नाथपुर

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया रक्षाबंधन, मेहंदी राचाओ प्रतियोगिता आयोजित
[caption id="attachment_385620" align="aligncenter" width="566"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaaibasa-doctor.jpeg"

alt="" width="566" height="377" /> सभी को संबोधित करते उपायुक्त अनन्य मित्तल[/caption]

उपायुक्त ने डॉक्टरों का किया स्वागत

उपायुक्त ने कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह से डॉक्टरों की मेहनत दिखाई दी वह काबिले तारीफ है. डाॅक्टरों को धरती पर सबसे महत्वपूर्ण समझा जाता है. उन्होंने कहा कि जिले के वैसे डॉक्टर जिन्होंने जिले में लंबे समय तक सेवा दी. अब उनका दूसरे स्थान पर तबादला हुआ है. वह जहां भी रहे वहां बेहतर कार्य करें ताकि समाज में उनकी एक अलग पहचान हो. उन्होंने कहा कि पूरी जिम्मेदारी वह ईमानदारी के साथ डॉक्टर अपना कार्य करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-situation-of-kharif-crops-in-west-singhbhum-district-is-critical-farmers-worried/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम जिला में खरीफ फसलों की स्थिति गंभीर, किसान चिंतित

जिले के 15 से अधिक डॉक्टरों का हुआ तबादला

मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न अस्पतालों से लगभग 15 से अधिक डॉक्टरों का तबादला राज्य के अन्य अस्पतालों में हुआ है. जबकि सदर अस्पताल में विभिन्न स्थानों से लगभग 20 से अधिक डॉक्टर नियुक्त हुए है. हालांकि यहां अभी तक सिर्फ चार-पांच डॉक्टरों ने अपना योगदान दिया है. एक सप्ताह के अंदर सभी योगदान देंगे. समारोह में मुख्य रूप से एसडीओ शचिंद्र बड़ाइक, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, डीएस डॉक्टर एएन डे, डॉ एसएम सामाड, बंटी सिन्हा के अलावा काफी संख्या में नवनियुक्त डॉक्टर व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही