Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कोडरमा में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने मेजबान कोडरमा को तीन विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. इस प्रकार अपने ग्रुप के पहले दोनों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ पश्चिमी सिंहभूम की टीम पहले स्थान पर है. 20 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम अपना अंतिम लीग मैच चतरा से खेलेगा. अगर पश्चिमी सिंहभूम की टीम चतरा को पराजित कर देती है तो इसका सुपर डिवीजन में खेलना पक्का हो जाएगा. मंगलवार को कोडरमा में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए. कोडरमा की ओर से प्रियांशु कुमार ने 13 चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 128 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. कप्तान आयुष कुमार ने 43 एवं अविजित यादव ने 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ashish-purti-of-khuntpani-selected-for-city-football-club/">चाईबासा
: खूंटपानी के आशीष पूर्ति का सिटी फुटबॉल क्लब के लिए चयन
को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस
: खूंटपानी के आशीष पूर्ति का सिटी फुटबॉल क्लब के लिए चयन
सत्यम सिंह ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया
पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सत्यम सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया. पीयूष त्यागी ने दो जबकि पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अनिश कुमार दास को एक विकेट मिला. जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने लक्ष्य को 48.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. दोनों उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह एवं आमर्त्य चौधरी ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े. इसी स्कोर पर आमर्त्य चौधरी के रूप में पहला विकेट गिरा. आमर्त्य ने 21 रन बनाए. पहला विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान दिव्यांशु यादव ने साकेत कुमार सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए पचास रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम का स्कोर 86 रन तक पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवारको छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस