Search

 
 
 

चाईबासा : जंगली हाथियों ने रायडीह में मचाया उत्पात, घर तोड़े, फसल किया बर्बाद

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड की रायडीह पंचायत के रायडीह गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने गांव के मेंशन सुरिन का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही कई लोगों के फसल भी बर्बाद कर दिए.
 

Ganesh Kumar

Manoharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड की रायडीह पंचायत के रायडीह गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने गांव के मेंशन सुरिन का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही कई लोगों के फसल भी बर्बाद कर दिए.

 

गुरुवार शाम मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया अतेन सुरीन ने रायडीह गांव में जाकर हाथियों के द्वारा क्षतिग्रस्त घर के मालिक मेंशन सुरीन से बात की. वहीं, मुखिया ने क्षतिग्रस्त घर की सूचना वन विभाग को भी दी. 

 

मुखिया अतेन सुरीन ने क्षतिग्रस्त घर के मालिक को सहयोग राशि प्रदान किया. साथ ही वन विभाग से मिलने वाले मुआवजा को लेकर फॉर्म भी भरवाया. वही, वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को टॉर्च और पटाखा दिया गया. पंचायत के मुखिया अतेन सुरीन ने बताया की रायडीह पंचायत के  सोनपोखरी, महुलडिया, रायडीह के किसानों के खेतों में फसलों को भी जंगली हाथियों के बर्बाद कर दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही