Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : जीवन फाउंडेशन (एनजीओ) द्वारा बुधवार को टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय चाईबासा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई. इसमें बालिकाओं में मासिक धर्म की जानकारी की कमी व गलत अवधारणा को दूर करने को लेकर जागरूकता चलाया गया. कार्यक्रम में यूनिसेफ सह आईडीएफ के प्रोग्राम मैनेजर राजेश यादव ने कहा कि लगभग 70% जनन संबंधी बीमारियां मासिक धर्म के समय अस्वछता के कारण होती हैं, जिनमें महिलाओं को जान का खतरा भी होता है. इसलिए बचपन से ही मासिक धर्म के बारे में दी गई समुचित जानकारी सुरक्षित प्रथाओं को बढ़ा सकती हैं. वहीं यूनिसेफ सह आईडीएफ के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर संजय भारती ने कहा कि बच्चियां व महिलाएं, माहवारी को लेकर बगलें झांकना छोड़ सच को जानें तथा स्वस्थ पूर्वक इन दिनों को जीएं तो उनका जीवन संक्रमण मुक्त हो सकता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-soon-get-chairpersons-of-lokayukta-information-commission-and-human-rights-commission/">झारखंड

को जल्द मिलेंगे लोकायुक्त, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष
विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र सिंह ने यूनिसेफ सह आइडीएफ के प्रोग्राम मैनेजर तथा प्रोग्राम कोॉऑर्डिनेटर राजेश यादव तथा संजय भारती तथा एनजीओ के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के अंत में एनजीओ की डायरेक्टर बेबी गुप्ता तथा जिला को-ऑर्डिनेटर तनुजा पाठ पिंगुआ एवं सदस्य ज्योति कुमारी ने कहा कि शिक्षा से ही समझ व जागरूकता आती है. स्वस्थ खानपान का ध्यान रखें तथा आराम करें. मासिक धर्म पर हमारी चुप्पी टूटेगी तभी समाज स्वास्थ्य हो पायेगा.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही