Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को उपभोक्ता मामले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आइक्यूएसी, महिला कॉलेज चाईबासा ने सक्रिय भूमिका निभाई. उपभोक्ता कोर्ट के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सरलता से उपभोक्ता अधिकार के बारे बताया. वहीं डालसा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने डालसा के उद्देश्यों से अवगत कराया. बताया कि ऑनलाइन मोड पर किस तरह से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सामान खरीदते वक्त बिल अवश्य लें. [caption id="attachment_580715" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chaibasa-Vidhik-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-mla-raised-the-demand-for-construction-of-agriculture-center-in-mazgaon-block/">मझगांव

: विधायक ने विधानसभा में उठाई प्रखंड में कृषि केंद्र निर्माण की मांग

कार्यक्रम के अंत में इंटरेक्शन सेशन का हुआ आयोजन

मौके पर मोबारक करीब हाशमी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन, डॉ. पुष्पा कुमारी, प्रो. राजीव लोचन, प्रो. बबीता कुमारी, प्रो. शीला समद, प्रो. प्रीति देवगम, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो. मदन मिश्रा और बीएड सेमेस्टर-1 की छात्राएं उपस्थित थीं. कार्यक्रम के अंत में इंटरेक्शन सेशन का हुआ आयोजन. छात्रा एंजल दादेल ने प्रश्न पूछा, छात्राओं के साथ-साथ डॉ. अर्पित सुमन, सीतेंद्र रंजन सिंह और मदन मोहन मिश्रा ने भी प्रश्न पूछे. मुख्य वक्ताओं ने प्रश्नों के उत्तर दिये. मंच संचालन डॉ. अर्पित सुमन आइक्यूएसी समन्वयक ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओनिमा मानकी ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही