Search

 
 
 

Chaibasa : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में जमीन बिक्री से मिले रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में जमीन बिक्री से मिले रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सोमवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने पिस्तौल से बड़े भाई को गोली मार दी. 

 

 

गंभीर रूप से घायल युवक की रांची ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

बताया जाता है कि जयपुर गांव में सड़क किनारे स्थित एक कीमती जमीन की बिक्री हुई थी. इसी जमीन से प्राप्त रकम के बंटवारे को लेकर सोमवार देर रात दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

 

इसी दौरान छोटे भाई महेंद्र लागुरी ने पिस्तौल निकालकर अपने 30 वर्षीय बड़े भाई शंकर लागुरी पर गोली चला दी. गोली लगते ही शंकर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल शंकर को तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल ले गए.वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. हालांकि रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.इधर वारदात के बाद आरोपी महेंद्र लागुरी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही