Search

 
 
 

Entertainment News : भोजपुरी बवाल के प्रोमो ने मचाया धमाल, पवन सिंह, तेज प्रताप यादव समेत कई सितारे….

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी पहली बार एक अनोखे रियलिटी शो में एक साथ तहलका मचाने आ रहे हैं. इस शो का नाम है भोजपुरी बवाल.
 

Lagatar Desk : भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी पहली बार एक अनोखे रियलिटी शो में एक साथ तहलका मचाने आ रहे हैं. इस शो का नाम है भोजपुरी बवाल.हाल ही में मेकर्स ने इसका प्रोमो  रिलीज हुआ.जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. यह धमाकेदार शो 2 अगस्त से 'जियो हॉटस्टार' ओटीटी प्लेटफॉर्म और 'कलर्स' टीवी चैनल पर टेलिकास्ट होगा.

 

 

तीखी बहस के साथ शुरू हुआ डिनर

प्रोमो की शुरुआत एक आलीशान डिनर टेबल से होती है, जहां सभी स्टार्स एक साथ बैठकर खाना खा रही हैं और ठहाके लगा रहे हैं. बातचीत के दौरान पवन सिंह मजाकिया लहजे में पूछते हैं, आपको जीवन में प्यार कब हुआ था. इस पर काजल राघवानी बिना झिझके सीधे पवन सिंह की तरफ उंगली उठाकर कहती हैं, आप ही से हुआ था.काजल का यह कबूलनामा सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

 

 

लेकिन देखते ही देखते डिनर टेबल का यह खुशनुमा माहौल एक लड़ाई के मैदान में तब्दील हो जाता है.सितारों के बीच दबे हुए पुराने गिले-शिकवे, अफवाहें और आपसी दुश्मनी अचानक सतह पर आ जाती है.

 

विवाद की मुख्य वजह


डिनर टेबल पर बातचीत के दौरान काजल अचानक आम्रपाली दुबे की तरफ मुड़ती हैं और पूछती हैं, क्या आपकी वजह से निरहुआ जी मेरे साथ फिल्मों में काम नहीं करते , जिसे सुनकर निरहुआ भड़क जाते हैं और कहते हैं कि यह सीधे-सीधे इल्जाम लगाने जैसी बात है.

 

 दोनों अभिनेत्रियों के बीच बढ़ते झगड़े और तनावपूर्ण माहौल को देखकर पवन सिंह बीच में ही शो (सेट) छोड़कर चले जाते हैं. यह शो बिना किसी एलिमिनेशन या टास्क के, सितारों के असली और अनफिल्टर्ड रिश्तों को सामने लाने का दावा करता है, जिसके कारण प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही