Search

 
 
 

Palamu News : पुराने विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली,MMCH में भर्ती

छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग विश्वम्भर लोहरा को गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग विश्वम्भर लोहरा को गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया.जहां गंभीर हालत में  उनका उपचार चल रहा है.घायल के परिजनों के अनुसार उन्हें मथुरा लोहरा नामक व्यक्ति ने गोली मारी है.

 

मामले में पुराने विवाद में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया.घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही