Search

 
 
 

Dhanbad News : सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, तीन अन्य घायल

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीपल पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें
  • धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा
  • खड़े ट्रेलर से टकराई हजारीबाग पुलिस की गाड़ी
  • एक जवान की मौत
  • तीन गंभीर रूप से घायल

Dhanbad : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीपल पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान रामलखन यादव (50 वर्षीय) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में नरेश यादव, ग्रीन पासवान और वाहन चालक गौरव कुमार शामिल हैं. 

 

Uploaded Image

चलकुशा थाना पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

 

Uploaded Image

 

एसएनएमएमसीएच आरक्षी चौकी के एएसआई विनोद कुर्जू के अनुसार, चलकुशा थाना की पुलिस टीम मैथन में एक अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर वापस लौट रही थी. हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा. लेकिन कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम सरकारी वाहन से हजारीबाग लौट रही थी.

 

इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

 

Uploaded Image

अस्पताल के बाहर खड़े पुलिसकर्मी व अन्य

 

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

Uploaded Image

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली. घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया. बरवाअड्डा थाना की पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस हादसे के कारणों का भी पता लगा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही