Search

 
 
 

Garhwa : ईंट भट्ठे में फायरिंग, युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

गढ़वा थाना क्षेत्र के बीएनटी स्कूल के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान टंडवा निवासी मुन्ना प्रसाद सोनी (35 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 
गढ़वा जिला की खबरें
  • आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका
  • ईंट भट्ठे पर शराब पीने के दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की चर्चा

Garhwa :  गढ़वा थाना क्षेत्र के बीएनटी स्कूल के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान टंडवा निवासी मुन्ना प्रसाद सोनी (35 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठे पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे गोलीबारी हुई. इस घटना में मुन्ना के सीने के बाईं ओर पसली के नीचे गोली लगी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गोली अभी भी घायल युवक के शरीर में फंसी हुई है. घटना के बाद घायल ने पुलिस को अपना बयान दिया है, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि ईंट भट्ठे पर शराब पीने के दौरान विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग हुई. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही