Search

 
 
 

झारखंड कैडर के IPS एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर

झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपी-एनपीए), हैदराबाद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
 

Ranchi : झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपी-एनपीए), हैदराबाद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके वर्तमान पद को अपग्रेड कर ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर का कर दिया है.

 

एम. तमिलवानन फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कार्यरत हैं. अब वे ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे. इससे पहले वह झारखंड में कई महत्वपूर्ण जिलों में एसपी और एसएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण से जुड़ी और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही