Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में डीसी ने योजनाओं की दी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत कोकचो पंचायत परिसर में बुधवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया. मौके पर बीडीओ अनंत कुमार ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही योग्य लाभुकों को इसका लाभ उठाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. लाभुकों को ऑन द स्पॉट आवेदन करा कर लाभ दिलाया गया. लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. शिविर में आपूर्ति विभाग के तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये राशन कार्ड स्वीकृत करने के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए. शिक्षा एवं श्रम विभाग के तहत से 25 आवेदन प्राप्त किए गए. जिला पशुपालन विभाग को 37 आवेदन मिले. वहीं 20 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार सामड व सांसद प्रतिनिधि आकाश पूर्ति ने लोगों से जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही