Search

 
 
 

Chaibasa : चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Chakradharpur :  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन से हुआ. बताया जा रहा है कि डेरोवा स्टेशन के समीप ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई.
 
मनोहरपुर स्टेशन

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डेरोवा स्टेशन के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाईबासा के कल्याणपुर निवासी उमेश गोप (36 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद रेल जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा चक्रधरपुर-राउरकेला मेमो ट्रेन से हुआ. बताया जा रहा है कि डेरोवा स्टेशन के समीप ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के एसआई इंद्रजीत कुमार और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही