Search

 
 
 

चाईबासाः सोनुवा रेल फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल

सोनुवा स्टेशन के समीप महुलडीहा रेलवे फाटक के पास अप लाइन पोल संख्या 333/25 व 27 के बीच ग्रामीणों ने युवक को घायल अवस्था में देखा.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा रेलवे स्टेशन के समीप महुलडीहा रेलवे फाटक (नरंगासाई गांव) पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया. युवक के बेहोश रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. बताया जाता है कि सोनुवा स्टेशन के समीप महुलडीहा रेलवे फाटक के पास अप लाइन पोल संख्या 333/25 व 27 के बीच ग्रामीणों ने युवक को घायल अवस्था में देखा. ग्रामीणों के अनुसार, ट्रेन से गिरने से युवक घायल हो गया.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनुवा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद रेल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही