Search

 
 
 

सिमडेगा नगर परिषद का अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित

सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. यानी अब इस पद पर अनुसूचित जनजाति के महिला या पुरुष ही चुनाव लड़ सकते हैं. इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
 

Simdega : सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. यह पद एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. यानी अब इस पद पर अनुसूचित जनजाति के महिला या पुरुष ही चुनाव लड़ सकते हैं.


इस निर्णय से नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एसटी वर्ग के महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अवसर खुलने से दावेदारों की संख्या बढ़ने की संभावना है. इसे समान अवसर और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस प्रावधान से चुनावी समीकरणों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कई नए चेहरे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही