Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: स्वास्थ्य सहायता योजना के शिविर में हुई 14 आवेदनों की जांच

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur:  चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कल्याण विभाग एवं अनुमंडल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में जांच शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गोपाल सुंदर मंडल एवं अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक ने कुल 14 आवेदनों की जांच की. कल्याण पदाधिकारी गोपाल सुंदर मंडल ने कहा कि अब तक चक्रधरपुर से 19 लोगों का आवेदन जिला मुख्यालय भेजा जा चुका है. कुछ आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण नहीं भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा जाति प्रमाण पत्र जमा कराया जा रहा है, उनका आवेदन जिला भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-in-east-singhbhum-2-license-to-only-30-crushers-in-the-district-how-more-than-two-dozen-crushers-are-running-in-potka-block-area-alone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-2:  जिले में सिर्फ 30 क्रशर को लाइसेंस, अकेले पोटका प्रखंड क्षेत्र में कैसे चल रहे दो दर्जन से अधिक क्रशर?

कैंसर मरीज को मिलेगा 25 हजार

कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत एक हजार से 10 हजार रुपये तक का चिकित्सा अनुदान मरीजों को मिलेगा. मरीज के इलाज की अवधि सात दिनों से कम होने पर तीन हजार, सात दिनों से अधिक होने पर 5 हजार, कोविड-19 के तहत यदि पीड़ित का इलाज घर में हुआ हो तो पांच हजार, यदि पीड़ित का इलाज अस्पताल में हुआ है तो 10 हजार तथा कैंसर पीड़ित मरीज को 25 हजार रुपये तक देने का प्रावधान है. अनुदान राशि मरीजों के खाते में भेजी जाएगी. शिविर में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जय जगन्नाथ प्रधान, बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, विजय सामड, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: यूक्रेन">https://lagatar.in/daughter-of-jamshedpur-entrepreneur-trapped-in-ukraine-singhbhum-chamber-tweeted-and-sought-help-from-the-ministry-of-external-affairs/">यूक्रेन

में फंसी जमशेदपुर के उद्यमी की पुत्री, सिंहभूम चैंबर ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही