Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झरझरा में 25 वर्षीय युवक की हत्या

 
Chakradharpur : नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना सोमवार की रात की है. युवक की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गई है. साथ ही उसके हाथ व पैर पर भी कई चोट के निशान पाए गए हैं. ग्रामीणों द्वारा युवक का शव मंगलवार की सुबह झरझरा व टोयबो नदी के बीच सड़क पर बरामद किया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोकलो थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selected-members-of-zilla-parishad-took-oath/">चाईबासा

: जिला परिषद के चयनित सदस्यों ने ली शपथ

पुलिस कर रही मामले की जांच 

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक इस क्षेत्र का नहीं है. मृतक सफेद जूता, पीली शर्ट, काली पैंट, गंजी और हाथ में रुद्राक्ष का माला पहने हुए था. वहीं, टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-sub-divisional-officer-of-ghatshila-reached-kosafalia/">बहरागोड़ा

: घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी पहुंचे कोसाफलिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही