Search

 
 
 

चक्रधरपुर: गांव में निकला 8 फीट का अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

बारिश के साथ ही इन दिनों पहाड़ों से सटे गांवों में सांपों का निकलना शुरु हो गया है. शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में लगभग आठ फीट का अजगर निकला.इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): बारिश के साथ ही इन दिनों पहाड़ों से सटे गांवों में सांपों का निकलना शुरु हो गया है. शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में लगभग आठ फीट का अजगर निकला.इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि भरिनया गांव स्थित खेत में जब गांव के कुछ किसान काम कर रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े अजगर सांप पर पड़ी.

 

इसके बाद काफी मशक्कत के साथ ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया. साथ ही इसकी सूचना पंचायत की मुखिया सरिता गागराई को दी. इसके बाद गांव के समाजसेवी गंगाराम गागराई ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी.जहां वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही