Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कोरोना के दो सालों के बाद दीयों से जगमगाए गांव-शहर, जमकर हुई आतिशबाजी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दीपावली के अवसर पर सोमवार को दीपों की रोशनी से चक्रधरपुर के शहर व गांव जगमगा उठे. कोविड के कारण दो साल दीपावली फीकी रही थी. सोमवार को दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजा कर भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. सुबह से ही लोग अपने घरों में तरह-तरह की झालर, लाइटें, फूल, पत्ते इत्यादि लगाकर घर को सजाने में जुटे थे. शाम में सूरज ढलने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर दिए जलाएं. इससे अमावस्या की रात दीपों की रोशनी से रौशन हो गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-online-application-process-started-for-phd-entrance-exam-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

चारों ओर रहा उल्लास का माहौल

चक्रधरपुर के बाटा रोड, कपड़ा पट्टी, तम्बाकू पट्टी, पवन चौक, इतवारी बाजार समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने घरों व दुकान के बाहर केला पेड़, फूल व आम पत्ता से तोरण द्वार बनाए थे. वहीं दीपावली के अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई. सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं व बच्चों में देखा गया. दीपावली के अवसर पर लोगों ने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए. सुबह से एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा. किसी ने फोन कर, सोशल मीडिया के जरिए तो किसी ने एक दूसरे के घर आकर दीपावली की बधाइयां दीं चारों ओर उल्लास का माहौल बना रहा. इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन">https://lagatar.in/in-britain-from-today-rishi-raj-maharaja-charles-iii-appointed-sunak-as-prime-minister-administered-the-oath/">ब्रिटेन

में आज से ऋषि राज, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, शपथ दिलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही