Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बाझीकुसुम से टोकलो सड़क बने 4 साल हो गए, नहीं मिला ग्रामीणों को मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड में 52 करोड़ रुपए से बाझीकुसुम-झरझरा से टोकलो तक 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ. निर्माण में जिला भू- अर्जन विभाग द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों का भूमि- अधिग्रहण किया गया. लेकिन 4 साल बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है. इसे लेकर मंगलवार को ईटीहासा पंचायत के रोंडाबूरू गांव में ग्राम मुंडा मुकेश बानरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि बाझीकुसुम-झरझरा से टोकलो सड़क निर्माण में सैकड़ों ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहित की गई. लेकिन सड़क बन कर 4 साल हो जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : सारंडा:">https://lagatar.in/saranda-mining-waste-threatens-the-existence-of-koyna-river-barren-agricultural-land-on-the-banks/">सारंडा:

खदानों के कचरे से कोयना नदी का अस्तित्व खतरे में, किनारे की कृषि भूमि भी हुई बंजर
इसके अलावा भी गांव में कई समस्याएं हैं. राशन डीलर द्वारा प्रत्येक लाभुकों से एक किलो अनाज की कटौती की जा रही है. गांव के नीचे टोला में विगत तीन वर्ष से 10 केवीए का दो ट्रांसफार्मर जल गए हैं. जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने मांग की कि गांव से अंधकार को दूर करने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए. गांव में 12 वृद्ध महिला एवं 6 विधवा महिला पेंशन से वंचित हैं. इन सभी समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाए. ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात आश्वासन देते हुए पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से मुलाकात कर ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाया जाएगा. विद्युत विभाग से संपर्क कर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एवं पीएचडी विभाग से संपर्क कर खराब चापाकल की मरम्मत व डीप बोरिंग में हैंडसेट लगाने की मांग की जाएगी. गांव में पीसीसी निर्माण के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि राशन डीलर गरीब लोगों से अनाज ना काटेख् अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा.गांव के मथुरा सोय, शिवा बानरा, सुनिया सोय, राउतु सोय, रामदेव ताईसुम, राउतु ताईसुम, लखन बानरा, विजय बानरा, डूबराज बानरा, बागुन सामड, गेडे पूर्ति, नरेश पूर्ति, वीर सिंह सोय समेत सैकड़ों ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला है. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही