Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: बीईईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, हर हाल में एमडीएम संचालित करने की हिदायत

Advertisement
Advertisement
Rahul Hembrom Chakradharpur :  चक्रधरपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर निरीक्षण किया. विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन, शिक्षण, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति आदि की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान प्रभारी एवं प्रधान अध्यापकों को हर हाल में मध्याह्न भोजन योजना संचालित करने की सख्त हिदायत दी. चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आराहांगा, लक्ष्मीपोसी, डुकरी, पैदमपुर, भरनियां का प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाबत पूछे जाने पर कहा कि विद्यालयों में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन का जायजा लेना था. सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जाती मिली है. बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक देखी गई है. हालांकि इसमें और सुधार होने की गुंजाइश है. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-in-east-singhbhum-2-license-to-only-30-crushers-in-the-district-how-more-than-two-dozen-crushers-are-running-in-potka-block-area-alone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-2:  जिले में सिर्फ 30 क्रशर को लाइसेंस, अकेले पोटका प्रखंड क्षेत्र में कैसे चल रहे दो दर्जन से अधिक क्रशर? 

प्रावि आराहांगा में मिशन एक प्रयास की टीम से हुई मुलाकात

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय आराहांगा में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार की मुलाकात बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षण का कार्य कर रही संस्था मिशन एक प्रयास की टीम के साथ हो गई. आराहांगा गांव में मिशन एक प्रयास का गांव के बच्चों के लिए निशुल्क अध्ययन केंद्र संचालित होता है. इन्हीं बच्चों से मिलने के लिए टिफिन के वक्त प्रयास की टीम स्कूल पहुंची थी. बीईईओ ने प्रयास के कार्यों की सराहना की और अपेक्षित सहयोग करने की बात कही. इस दौरान विद्यालय की प्रधान शिक्षिका उषा रानी केरकेट्टा, मिशन एक प्रयास के टीम लीडर केशव मिश्रा, प्रीति होरो, चंद्रशेखर महतो, दयाल बांकिरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: यूक्रेन">https://lagatar.in/hemants-appeal-to-the-families-of-those-trapped-in-ukraine-share-information-all-possible-help-will-be-given/">यूक्रेन

में फंसे लोगों के परिजनों से हेमंत की अपील, साझा करें जानकारी, हर संभव मदद दी जाएगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही