Search

 
 
 

Chakradharpur : 14 विद्यालयों के 231 विद्यार्थियों को बांटी गई साइकिल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की बंदगांव स्थित महर्षि वाल्मीकि उच्च विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई. बंदगांव प्रखंड के विभिन्न 14 विद्यालयों के 231 विद्यार्थियों के बीच अतिथियों ने साइकिल बांटी. जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही छात्र-छात्राएं अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को आवश्यक रूप से स्कूल भेजें. अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा का महत्व बताया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बीडीओ नम्रता जोशी, बीईईओ रंजना पांडे, मुखिया करम मुंडरी, बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता, लखन हेम्ब्रम, शंकर नायक, विजय सिंह जोंकों, लाल सिंह भूमिज समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-companies-will-search-for-thousands-of-missing-voters-in-urban-areas/">Jamshedpur

: शहरी क्षेत्र के लापता हजारों वोटरों की खोज करेंगीं कंपनियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही