Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी की सिंहभूम सीट से प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में जन संपर्क चलाया. जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसे अब रुकने नहीं देना है. उन्होंने सिंहभूम से भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आगामी 13 मई को पक्ष में वोट देने की बात कही. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-address-public-meetings-in-bihars-araria-and-munger-today-rahul-gandhi-in-karnatakas-vijayapura-and-bellary/">पीएम

मोदी आज बिहार के अररिया और मुंगेर में, राहुल गांधी कर्नाटक के विजयपुरा और बेल्लारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-GITA-JANSAMPARK.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान उन्होंने चक्रधरपुर के पवन चौक, वार्ड संख्या चार, पुरानी बस्ती, वार्ड संख्या दो स्थित कुदलीबाड़ी, भलियाकुदर, वार्ड संख्या तीन हरिजन बस्ती, वार्ड संख्या आठ के कुंभा टोली, झुमका मोहल्ला, वार्ड संख्या सात, पोर्टरखोली, पुरानी बस्ती व अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भी जन संपर्क किया. इस दौरान उन्होंने पुरानी बस्ती स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की. साथ ही जवाहर लाल नेहरु कॉलेज के समीप शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/big-accident-in-darbhanga-bihar-cylinder-blast-in-wedding-ceremony-six-people-died/">बिहार

के दरभंगा में बड़ा हादसा, शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, छह लोगों की मौत
इस मौके पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मालती गिलुवा, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, विधानसभा संयोजक सुरेश साव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शेष नारायण लाल, अभिजीत भट्टाचार्य हरिश मुंडा, देवेन मंडल समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही