Search

 
 
 

Chakradharpur  : युवा आक्रोश रैली की तैयारी के लिए कराइकेला में भाजपा की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  भाजपा कराइकेला मंडल की बैठक कराईकेला पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष बीजू प्रमाणिक की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. बैठक में 23 अगस्त को रांची मोहराबादी में युवा मोर्चा की आक्रोश रैली पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही 25 अगस्त को होने वाले मन की बात कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. बैठक में मंडल प्रभारी मालती गिलुवा ने कहा कि 23 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा होने वाली जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक रैली होने वाली है. इस जिले से भी लगभग 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :   धनबाद">https://lagatar.in/chandil-chandil-muri-railway-section-got-a-new-train-due-to-the-efforts-of-mp-pradeep/">धनबाद

: डीसी-एसएसपी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा का लिया जायजा
इसमें कराईकेला मंडल की भी भागीदारी अच्छी होगी. यहां के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे. साथ ही हमारी बहनें भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगी. बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष तीरथ जमुदा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, ललित मोहन गिलुवा, जिला कार्य समिति सदस्य शिवलाल रवानी, सुसेन प्रधान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-minor-girl-from-churgi-saranda-sent-to-bengaluru/">Kiriburu

: सारंडा के चुर्गी की नाबालिग युवती को भेजा बेंगलुरु
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही