Search

Chakradharpur : लोकतंत्र की हत्या कर संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा - सुखराम उरांव

  • विपक्ष ने विधानसभा को हाईजैक कर लिया था
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड में विपक्ष पार्टी की भूमिका निभा रही भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को खत्म करना चाहती है. यह बात चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव ने रविवार को भारत भवन के समीप स्थित एक होटल में झामुमो की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के आचरण को सभी ने देखा. विधानसभा की अपनी नियमावली होती है, लेकिन विपक्ष नियमावली को ही खत्म करना चाहता है. विधानसभा सत्र में मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय होता है. लेकिन विपक्ष ने इसकी कार्यवाही रोक कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहा. विपक्ष ने विधानसभा को हाइजैक कर लिया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-women-of-tejaswini-group-of-ward-17-celebrated-national-friendship-day-tied-friendship-band-and-took-oath/">Adityapur

: वार्ड 17 की तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं ने मनाया राष्ट्रीय मित्रता दिवस, फ्रेंडशिप बैंड बांध दिलाई शपथ

ऐसा आचरण देश के लिए कलंक है

उन्होंने कहा कि नियमत: सत्र की अवधि खत्म होने के बाद कोई नहीं रह सकता, लेकिन विपक्ष ने कार्यवाही तो होने नहीं दी और दो बजे तक विधानसभा में रहे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सचिव से कह कर विधानसभा खाली कराया. इसके बाद रात भर वे लॉबी में रहे. ऐसा आचरण देश के लिए कलंक है. यह कभी नहीं होना चाहिए था. सत्र में मुख्यमंत्री के बोलने से विपक्ष का नेता पहले बोलता है और सदन चलने नहीं दिया गया. सिर्फ चर्चा हुई और कोई कार्यवाही नहीं हुई. राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है. सोते-जागते भाजपा वालों को हेमंत सोरेन नजर आते हैं. मुख्यमंत्री मंईयां योजना को लेकर भी भाजपा के नेता भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी विरोधी भाजपा को जनता सबक सिखाएगी. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-shriram-sanatan-samiti-organized-service-camp-for-kanwariyas/">Chandil

: श्रीराम सनातन समिति ने कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

पूर्व विधायक अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश करें

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 50-60 करोड़ की योजनाओं का टेंडर हुआ. इसके विरोध में पूर्व विधायक ने ईडी, सीबीआई, विभाग को पत्र दिया है. यह पत्र और सड़क की सूची लेकर उन गांवों में जाएंगे. इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों में सहयोग किया जाना चाहिए था, ना कि बाधा डालना. ये योजनाएं पूरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश करें. भाजपा विधायकों ने 10 साल में केवल 8 पुल बनाए, जबकि 3 साल में मैंने 13 पुल बनवाए. यही नहीं, मेरे कार्य कार्यकाल में और भी बेहतरीन कार्य हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-four-tourist-places-will-be-developed-in-potka-and-dumaria/">Dumaria

: पोटका व डुमरिया में चार पर्यटन स्थल होंगे विकसित

निशिकांत दुबे पर दर्ज होना चाहिए मुकदमा

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भी निशाना साधा. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. वे केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. बॉर्डर की निगरानी केंद्र के द्वारा होती है. अगर राज्य में बांग्लादेशी प्रवेश कर रहे थे, तो पिछले 10 सालों से इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा था. संथाल और कोल्हान झामुमो का गढ़ है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सर्वे में कम सीटें दिखा रही है, जिससे भाजपा के नेता डरे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-expansion-of-jharkhandi-language-khatian-sangharsh-samiti/">Jadugoda

: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का विस्तार

प्रेस वार्ता के दौरान ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, इकबाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जेना, जिला प्रवक्ता मथुरा कोडाकेल, जिला संगठन सचिव अजय कच्छप, जिला सह सचिव विनय प्रधान, जिला संगठन सचिव चाम्बरु जामुदा, जिला सह सचिव मदन बोदरा, विश्वनाथ बाडा, पीरू हेम्ब्रम,अमर सिंह बोदरा, अविनाश पूर्ति, मनोज गिल,झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, कश्मीर कांडेयांग व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp