Search

Chakradharpur : 2027 पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता- बाबूलाल

Chakradharpur : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बंदगांव प्रखंड स्थित करंजो में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 के पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया.
 
  • बूथ से पंचायत तक भाजपा को मजबूत करें

Shambhu Kumar

Chakradharpur : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बंदगांव प्रखंड स्थित करंजो में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 के पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया.

इसे भी पढ़ें...

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया.

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है. संगठन की मजबूती, जनता के साथ निरंतर संवाद और सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है.

उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले पंचायत चुनाव को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मुखिया से लेकर जिला परिषद सदस्य तक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए और प्रत्येक पंचायत में सक्रिय टीम का गठन किया जाए.

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों से बालू घाटों की नीलामी नहीं कराई गई है, जिससे राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है. उन्होंने अवैध बालू और खनन गतिविधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया.

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, नवीन जायसवाल, डॉ. प्रदीप वर्मा, अभय सिंह समेत कई नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, मालती गिलुवा, डा. विजय सिंह गागराई, बिमला प्रसाद सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही