Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली, दुरुस्त करने में जुटा विभाग

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शुक्रवार रात हुई बारिश व तेज हवा के कारण चक्रधरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह से बिजली कटी हुई थी. शनिवार दिन भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार सुबह लगभग चार बजे से गुल हुई बिजली शाम लगभग सात बजे तक नहीं आयी थी. दिन भर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हुये. घरों में पानी नहीं पहुंचा. वहीं देर शाम तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों के घरों का इन्वर्टर की बैटरी का चार्ज भी पूरी तरह खत्म हो गया. इसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-rain-sanjay-vinjay-and-brahmani-rivers-in-spate-peoples-troubles-increased/">चक्रधरपुर

: बारिश के कारण संजय, विंजय व ब्रहाम्णी नदियां उफान पर, लोगों की बढ़ी परेशानी

बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने मे जुटे

इस संबंध में चक्रधरपुर बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार निराला से पूछे जाने पर बताया कि शुक्रवार रात आयी तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गई. जिसे ठीक करने के लिए दिन भर बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे. उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर के भारतीय स्टेट बैंक के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर का इंसुलेटर भी खराब हो गया है. कई जगहों पर तार टूटकर गिरने के कारण देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पायी. इसे भी पढ़ें :  सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kharkai-and-sanjay-river-in-spate-rajnagar-kharsawan-road-blocked/">सरायकेला

: खरकई एवं संजय नदी उफान पर, राजनगर-खरसावां मार्ग हुआ अवरुद्ध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही