Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कांस्य पदक विजेता हीरामणि दिग्गी का चक्रधपुर स्टेशन पर स्वागत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 से 12 जून तक आयोजित दो दिवसीय जनजातीय खेल महोत्सव में हीरामणि दिग्गी ने कांस्य पदक जीतकर चक्रधरपुर का मान बढ़ाया है. कांस्य पदक हासिल करने पर उन्हें चक्रधरपुर प्रखंड एथलेटिक्स संघ व सूर्या नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्ववाधान में बुधवार को स्वागत किया गया. 800 मीटर में कांस्य पदक हासिल करने वाली हीरामणि दिग्गी के आगमन पर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस दौरान प्रखंड एथलेटिक्स संघ के संरक्षक सह हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरीशंकर महतो व बलराज हिंदवार स्वयं स्टेशन पहुंचकर रिसीव किया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-vhp-district-unit-will-honor-members-of-durga-vahini-on-june-18/">घाटशिला

: दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को विहिप जिला इकाई 18 जून को करेगा सम्मानित

संघ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

मौके पर गौरीशंकर महतो व बलराज हिंदवार ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की. इस दौरान प्रखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष कपित महतो ने कहा कि जिस तरह से हीरामणि लगातार पदक हासिल कर रही है, इससे उनका भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है. आने वाले समय पर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक हासिल करेंगी. संघ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के जनजाति संस्कृतिक खेल मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था. मौके पर मुख्य रूप से मंतोष महतो,नरसिंह महतो, शिक्षिका आरती महतो, लॉरेन माइकल के अलावे कईमौजूद थे. इसे भी पढ़ें :पलामू:">https://lagatar.in/palamu-rashtriya-parshuram-sena-yuva-vahini-submitted-memorandum-to-the-minister-informed-about-water-problem/">पलामू:

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पानी की समस्या से कराया अवगत
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही