Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सूर्या नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटनिंग सह ओथ टेकिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन

  • 80 छात्राओं को पहनाया गया कैप, सभी ने ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ
  • छात्राओं ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ लैंप लाइटनिंग सह ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चाईबासा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.ए एन डे, विशिष्ठ अतिथि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो, डॉ.एम पॉल, डॉ. सुमन, डॉ एस सोरेन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-out-of-120-papers-from-around-the-world-are-of-students-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: दुनिया भर के 120 में से 17 पेपर झारखंड के छात्रों के
कार्यक्रम का शुभारंभ फोलरेंस नाईट एंगल की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया.इस अवसर पर कुल 80 एएनएम व जीएनएम को कैप पहनाया गया.इसके बाद कर्तव्य निष्ठा का सभी ने शपथ ली.इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि एक नियम के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है. यहां शपथ लेने वाली छात्राएं भविष्य में विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगी. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-out-of-120-papers-from-around-the-world-are-of-students-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: दुनिया भर के 120 में से 17 पेपर झारखंड के छात्रों के
उन्होंने छात्राओं को भविष्य में बेहतर करने को लेकर बड़ों व शिक्षकों का सम्मान करने को कहा. इस मौके पर स्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत नृत्य की प्रस्तुति दी.इस अवसर पर कॉलेज की प्रचार्या मीनू मीनाक्षी तिर्की,सदर अस्पताल चाईबासा की सीनियर सिस्टर मंजुला किरो, नीलमणि कोंगाड़ी, स्वेता होरो,अंजू पूर्ति, जुरीना होरो,आरती कुजूर, अरधाना खलखो, माग्रेट कांडुलना, पूनम महतो,अनुमंडल अस्पताल की सीनियर सिस्टर कुमारी इंदिरा, सुनीता महतो,सीमा लकड़ा,नीलम खलखो, रौशनी कुजूर, सोनी कच्छप,सूर्या नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिका सुशांति मिंज, प्रियंजा महतो, किरण मुंडा, लॉरेन माइकल, रंजिता महंता, आरती महतो, रीना महतो, बबिता महतो के अलावे बड़ी संख्या में छात्राएं व झारखंड के विभिन्न जगहों से पहुंचे छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-open-tennis-championship-patna-players-won-in-season-2/">रांची

ओपन टेनिस चैंपियनशिपः सीजन- 2 में पटना के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-CHHATH.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पवित्र चैती छठ में रविवार को श्रद्धा व भक्ति के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया. इस मौके पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सूर्य देवता की आराधना कर छठ मईया को अर्घ्य दिया. रविवार को आस्था का महापर्व चैती छठ के अवसर पर पारंपरिक लोक गीत कांच के बांस के बहंगी लचकत जाये.....और गोड़वा दुखइले रे.....डेरवा पिरेइलेक जैसे सुमधुर गीतों के साथ महिला-पुरूष और बच्चे शाम लगभग साढ़े चार बजे छठ नदी घाट के लिए छठव्रती के साथ निकल पड़े. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-out-of-120-papers-from-around-the-world-are-of-students-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: दुनिया भर के 120 में से 17 पेपर झारखंड के छात्रों के
छठव्रतियों के साथ परिवार के लोग सूपा में प्रसाद लिये माथे पर रखकर घाट चल रहे थे. शहर के पुरानी बस्ती स्थित छठ नदी घाट के अलावे थाना नदी स्थित मुक्तिनाथ महादेव छठ घाट और दंदासाई स्थित राजबाड़ी घाट सहित पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न नदियों पर छठ का पहला अर्घ्य दी गयी. चार दिनों तक चलने वाली सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन होगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-nishikant-is-busy-creating-mental-pressure-on-opposition-parties-with-the-help-of-social-media/">गोड्डा

: सोशल मीडिया के सहारे विपक्षी दलों पर मानसिक दबाव बनाने में जुटे हैं निशिकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही