Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : शिक्षा से ही बदलाव संभव है, इससे पीछे न भागें : रमेश प्रसाद

  • सिस्टर निवेदिता महिला इंटर कॉलेज का मनाया गया वार्षिकोत्सव
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित सिस्टर निवेदिता महिला इंटर कॉलेज का 20वां वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चाईबासा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष खिरोद महतो, सचिव पतंजलि महापात्रा उपस्थित थे. दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चाईबासा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा से बदलाव संभव है, इसलिए इससे पीछे न भागें. कॉलेज के प्राचार्य देवब्रत महापात्रा ने कॉलेज के 20 सालों के सफर के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-20th-blood-donation-camp-of-new-ekta-club-on-15th/">Jamshedpur

: न्यू एकता क्लब का 20वां रक्तदान शिविर 15 को
उन्होंने कहा कि कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों की मेहनत के कारण दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ता गया. शिक्षकों के बेहतर मागदर्शन में जैक बोर्ड के परीक्षाफलों में छात्राओं ने बेहतर अंक प्रदान कर कॉलेज का मान बढ़ाया. छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, अवश्य सफलता मिलेगी. इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान झारखंड की लोक गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किये, जिसे खूब सराहा गया. अन्य छात्राओं ने भी गीत, नृत्य, कविता, नाटक की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. मौके पर कॉलेज की शिक्षिका अन्नपूर्णा झा, अर्चना शुक्ला, निशा तिवारी, एहतशामउल हक शम्सी, जुनैद आलम, संतोष कुमार, हरिपदो प्रमाणिक समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arms-act-accused-arrested-including-ii-2-news-from-jharia-together/">धनबाद

: आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार II समेत झरिया की 2 खबरें एक साथ

बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया.इस दौरान विज्ञान में सानिया परवीन, अफिया फिरोज, मुस्कान परवीन, कॉमर्स में गीता कुमारी, पूजा महतो, रायमुनी केराई, कला में रितिका राय, एलिजा फिरदौस, सविता महतो समेत अन्य को सम्मानित किया गया.सभी टॉपर्स को एक हजार रुपये का चेक व मेडल प्रदान किया गया.वहीं विज्ञान में ओवर ऑल टॉपर रहीं छात्रा सानिया परवीन को स्व.दिनेश महापात्रा स्कॉलरशीप के तहत पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-anand-marg-distributed-sarees-among-women-in-patmada/">Jamshedpur

: पटमदा में आनंद मार्ग ने महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही