Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : तिलोपदा गांव में चापाकल खराब, पीने के पानी के लिए ग्रामीण परेशान

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत के तिलोपदा गांव के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पीने का पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव का चापाकल लगभग एक सप्ताह से खराब है. ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है. गांव का चापाकल खराब होने की जानकारी ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के खराब पड़े चापाकल के समीप खड़े होकर नाराजगी जतायी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-big-plot-failed-five-powerful-ieds-recovered/">चाईबासा

: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-CHAPAKAL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा हमें उठाना पड़ रहा है. तपती गर्मी में लोग पीने का पानी के लिए तरस रहे हैं. पानी की समस्या को देखते हुये ग्रामीणों ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई को अवगत कराते हुये समस्या के निदान की मांग की. साथ ही गांव के मुंडा द्वारा ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त चापाकल ठीक कराने के लिए मांग पत्र भी सौंपा. इसे भी पढ़ें : पटनाः">https://lagatar.in/patna-jdus-target-on-deputy-chairman-harivansh-said-you-sold-the-land-of-intellectuality-for-the-post/">पटनाः

उपसभापति हरिवंश पर JDU का निशाना, कहा- आपने पद के लिए बौद्धिकता की जमीन बेच दी
ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में गांव के कई टोलों में चापाकल खराब हैं. पीने का पानी के लिए गांव में हाहाकार मचा है, इसे देखते हुये जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत करायी जाए. समाजसेवी विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द खराब चापकलों की मरम्मत कराई जाएगी. मौके पर गांव के सूरज सामड, गोपाल बोदरा, मोहन लाल बोदरा, हरीश सामड, जोबना सामड, संजू सामड, दाऊ बोदरा, सिनु बानरा समेत अन्य महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही