Search

 
 
 

पटनाः उपसभापति हरिवंश पर JDU का निशाना, कहा- आपने पद के लिए बौद्धिकता की जमीन बेच दी

 
Patna: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नई संसद के उद्घाटन में शामिल होने पर जेडीयू ने करारा हमला बोला है. प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी लाइन से अलग जाकर वे नई संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुए. यह सही नहीं है. उन्होंने कहा कि आपने अपने पद के लिए बौद्धिकता की जमीन बेच दी. नीरज ने कहा, `आप देखें कहां थे और कहां पहुंच गए. पत्रकारिता जगत के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हुआ करते थे. जेडीयू ने आपको उच्च सदन भेजा. आपने उसका मान नहीं रखा. इसे पढ़ें- निर्मला">https://lagatar.in/nirmala-sitharaman-criticizes-chidambarams-statement-on-withdrawal-of-rs-2000-notes/">निर्मला

सीतारमण ने दो हजार के नोटों को वापस लेने के मामले में चिदंबरम के बयान की आलोचना की

जेडीयू ने कार्यक्रम से खुद को किया था अलग

राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन नहीं कराने पर जेडीयू समेत विपक्षी दलों ने नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम से खुद को अलग रखा था. पार्टी का अपने सभी नेताओं को आदेश था कि वे संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हों. लेकिन जेडीयू कोटे से राज्यसभा सदस्य हरिवंश इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी वजह से जेडीयू हरिवंश से नाराज है. इसे भी पढ़ें- कपिल">https://lagatar.in/sibal-targeted-the-prime-ministers-statement-said-new-india-will-not-be-saffron-divided-intolerant/">कपिल

सिब्बल ने प्रधानमंत्री के बयान पर साधा निशाना, कहा, नया भारत भगवा, खंडित, असहिष्णु नहीं होगा
एक पत्रकार के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, जहां तक उनपर कार्रवाई करने की बात है तो इसपर पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा यह उनके अधिकार क्षेत्र में है. लेकिन राजनीति में उन्होंने जो गुनाह किया है, उसपर आने वाले जेनरेशन के मन में कसक हमेशा रहेगी. इसपर चिंता और चिंतन दोनों होगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही