Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : बंदगांव की कंकुवा गांव में छऊ नृत्य का आयोजन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के कंकुवा में गोमहा पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का समापन मंगलवार को हुआ. समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई, पिरु हेम्ब्रम मौजूद थे. इस अवसर पर छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित गणेश वंदना, कृष्ण लीला, वीर हनुमान, बाली और सुग्रीव की लड़ाई, समेत अन्य छऊ नृत्य पेश किये. इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी. वहीं मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने छऊ नृत्य कलाकारों का हौसला बढ़ाया. मौके झामुमो के जिला संयुक्त सचिव प्रदीप महतो, सुब्रत प्रधान, राजेश नायक, संरक्षक कृष्णा सांडिल, अध्यक्ष मंत्री बांकिरा, सचिव सुनील लागुरी समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-chandil-muri-railway-section-got-a-new-train-due-to-the-efforts-of-mp-pradeep/">Chandil

: सांसद प्रदीप के प्रयास से चांडिल-मुरी रेलखंड को मिली नई ट्रेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही