Search

 
 
 

चक्रधरपुरः रेलवे स्कूल के बच्चों ने हेरिटेज पार्क पहुंचकर इतिहास को जाना

एडीएमई आरएन मेहता ने छात्र-छात्राओं को रेलवे की पुरानी विरासत से रू-ब-रू कराया. उन्होंने रेलवे के पुराने स्टीम इंजन के बारे में जानकारी दी. भारत में रेलवे की शुरुआत 1853 में हुई और पहली ट्रेन महाराष्ट्र में चलाए जाने के संबंध में जानकारी दी.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल में मनाए जा रहे विश्व विरासत सप्ताह के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने रेलवे के कोयलकारो हेरिटेज पार्क पहुंचकर इतिहास की जानकारी ली. रेल मंडल के सीनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक के मार्गदर्शन में बच्चे रेलवे पार्क पहुंचे थे. छात्र-छात्रओं के साथ स्कूल के शिक्षक अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, अखल निरंजन कुमार, शशि , कांता बागे, शुभंकर राय और कुंदन कुमार उपाध्याय भी थे.


एडीएमई आरएन मेहता ने छात्र-छात्राओं को रेलवे की पुरानी विरासत से रू-ब-रू कराया. उन्होंने रेलवे के पुराने स्टीम इंजन के बारे में जानकारी दी. भारत में रेलवे की शुरुआत 1853 में हुई और पहली ट्रेन महाराष्ट्र में चलाए जाने के संबंध में जानकारी दी. यहां बच्चों को चक्रधरपुर रेल मंडल के हेरिटेज पार्क में खड़े पुराने बारक्ले लोकोमोटिव (स्टीम इंजन), इंग्लैंड के लाइसेंस पर ब्रैथवेट एंड कंपनी (इंडिया) लिमिटेड, कोलकाता में निर्मित डीजल लोकोमोटिव कार के बारे में बताया. इस मौके पर मैकेनिकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही