Search

 
 
 

Chakradharpur : सीआईएससीई गेम्स एंड स्पोर्ट्स में संत जेवियर स्कूल के बच्चों ने जीते कई पदक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2024 फुटबॉल, ताइक्वांडो, खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक जीते हैं. इसके तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिता देवघर में हुई. इसमें तीन प्रतिभागी अनुएका मुंडरी, ब्रतिन दत्त, रोशन ने स्वर्ण पदक जीता. तीनों राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे. फुटबॉल के क्षेत्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक तुषार महतो व लखन केराई ने दुमका संत जोसेफ स्कूल से हासिल किया. अंडर-14 के सागर टोपनो का चयन राष्ट्रीय स्तर खेल के लिए हुआ है. खो-खो बालिका अंडर -14 में पूजा प्रधान ने कांस्य पदक जीता है. स्कूल के प्राचार्य फादर पुथुमाय राज ने सभी विजेता को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों के साथ साथ ताइक्वांडो कोच अनुराग शर्मा के अलावे स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-rain-wreaks-havoc-youth-washed-away-in-swollen-vijay-river-and-diversion-of-sanjay-river-bridge-washed-away/">Chakradharpur

: बारिश का कहर, उफनती विजय नदी में युवक और संजय नदी के पुल का डायवर्सन बहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही