Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वॉक ए थोन पैदल मार्च में उमड़े शहरवासी, देशभक्ति का दिया संदेश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आजादी के रंग # 56 सीकेपी के संग वॉक ए थोन पैदल मार्च सोमवार सुबह चक्रधरपुर शहर में निकाला गया. पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा के नेतृत्व में निकाली गई इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये. जिसमें शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय के अलावे अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सीआरपीएफ 60 बटालियन के अधिकारी व जवान व शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व स्थानीय लोग इस पैदल मार्च का हिस्सा बने. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-street-light-near-pakka-ghat-pond-damaged-became-a-den-of-drug-addicts/">चाकुलिया

: पक्का घाट तालाब के पास स्ट्रीट लाइट खराब, बना नशेड़ियों का अड्डा

स्वीम कार्यक्रम की जानकारी दी गई

[caption id="attachment_730201" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/walk-a-thon-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वॉक ए थॉन में शामिल सीआरपीएफ के जवान व स्थानीय लोग.[/caption] इसका शुभारंभ चक्रधरपुर की पोटका स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप से किया गया. जहां एसडीओ रीना हांसदा, डीएसपी कपिल चौधरी ने बैलून उड़ाकर इसका शुभारंभ किया. पैदल मार्च यहां से निकलकर रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के इतवारी बाजार, पुराने प्रभात सिनेमा हॉल, रेलवे ओवर ब्रिज, पवन चौक होते हुये मारवाड़ी उच्च विद्यालय के समीप स्थित पोड़ाहाट स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई. पैदल मार्च के दौरान लोगों ने लगभग साढ़े चार किमी की दूरी तय की. पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचने पर एसडीओ रीना हांसदा ने स्वीम कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. साथ ही लोगों को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-military-matri-shakti-celebrated-sawanfestival-with-pomp/">जमशेदपुर

: सैन्य मातृ शक्ति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

ये थे मौजूद

[caption id="attachment_730202" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/walk-a-thon-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वॉक ए थॉन कार्यक्रम के समापन पर पोड़ाहाट स्टेडियम में मौजूद एसडीओ, डीएसपी व अन्य अधिकारी.[/caption] मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, नगर परिषद् के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल, सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट अर्जुन मित्तल, द्वितीय कमान अधिकारी वी टोनी, डिप्टी कमानडेंट मुकेश पांडेय, नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव साह, समाजसेवी बलराज हिन्दवार, समाजसेवी विनोद भगेरिया, प्रवीर प्रमाणिक, तजम्मुल हुसैन, बसंत महतो के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-jawans-take-out-tiranga-yatra-with-villagers/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगे से सजाया गया शहर, सामाजिक संगठनों ने कराया जलपान

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई वॉक ए थोन पैदल मार्च के अवसर पर पूरे शहर को तिरंगे से सजाया गया था. रेलवे के ओवर ब्रिज, पवन चौक, पोड़ाहाट स्टेडियम के अलावे अन्य जगहों को तिरंगा व बैलून से सजाये गया था. वहीं चक्रधरपुर की मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पवन चौक पर विशेष साजसज्जा की गई थी. इस दौरान मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोगों के बीच मिठाई, शरबत इत्यादि भी बांटे. वहीं इस वॉक ए थॉन में चक्रधरपुर की नवभारत पब्लिक स्कूल के बच्चें बैंड बाजे के साथ शामिल हुये. पूरे रास्ते देशभक्ति गीत बजता रहा. इस दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-decision-taken-to-celebrate-ganeshotsav-with-pomp/">मनोहरपुर

: धूमधाम से गणेशोत्सव मनाने का लिया गया निर्णय
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही