Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : माता शीतला की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थित माता शीतला मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय पूजा के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर लोगों ने माता शीतला के काली रूप में बनाए गए प्रतिमा का दर्शन किया. जहां माता की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया गया. इस अवसर पर खड़गपुर से पहुंचे डफली टीम ने डफली व ढोल बजाकर आसपास का क्षेत्र भक्तिमय कर दिया. इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को शीतला माता की हल्दी भी लगाई. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे थे. दोपहर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कुमकुम पूजा की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-potters-join-the-race-of-modernity-making-pottery-with-machines/">चाईबासा

: आधुनिकता की दौड़ में शामिल हुए कुम्हार, मशीनों से बना रहे हैं मिट्टी के बर्तन
[caption id="attachment_652709" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/30rc_m_66_30052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राम मंदिर परिसर शिव मंदिर में उज्जैन के बाबा महाकाल के रूप में सजाया शिवलिंग[/caption]

महाकाल के रूप में सजाया गया शिवलिंग

शीतला माता की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लोको कॉलोनी स्थित राम मंदिर परिसर में महाकाल के रूप में सजाए गए शिवलिंग के दर्शन किए. यहां शिवलिंग को उज्जैन के बाबा महाकाल के रूप में सजाया गया था जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. यहां भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर पूजा समिति के सभी सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही