Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पेरवा घाघ फॉल में डूबे रांची के युवक का शव बंदगांव कोमरोड़ा नदी में मिला

 
Chakradhar (Shambhu Kumar) : खूंटी के पेरवा घाघ फॉल में डूबे रांची के युवक का शव बंदगांव की कमरोड़ा नदी में मिला. बताया जाता है कि बुधवार को कुछ ग्रामीण जब मछली पकड़ने के लिए कमरोड़ा नदी गये तो नदी में शव को देखा, नदी में शव मिलने की सूचना आसपास गांव में फैल गई. वहीं इसकी सूचना बंदगांव पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद बंदगांव पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया .पुलिस की जांच पड़ताल में शव की पहचान रांची के चुटिया निवासी सौरभ सिंह के रुप में किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-villagers-troubled-by-dust-blowing-on-nh/">बहरागोड़ा

: एनएच पर उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, तेज बहाव में बहा

मृतक युवक की पहचान राजधानी रांची के चुटिया निवासी सौरभ सिंह के रुप में हुई. वह नामकुम के ऑर्बिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक कर्मी था. बताया जाता है कि नौ सिंतंबर शनिवार को युवक अपने कई दोस्तों के साथ खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में पिकनिक मनाने के लिए गया था. वहां वह पानी के निकट गया, लेकिन जैसे ही वह करीब पहुंचा पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया था. तेज बहाव के कारण सौरभ का पेरवाघाघ में कहीं पता नहीं चला. इसके बाद बंदगांव प्रखंड के कोमरोडा गांव के पास नदी के किनारे सौरभ का शव पड़ा मिला. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bablis-sister-toto-is-on-the-path-of-struggle/">गोड्डा

: संघर्ष पथ पर फर्राटा भर रही बबली की दीदी टोटो
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही