Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मध्य विद्यालय भारनिया के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द, शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम के जिला शिक्षा विभाग ने जन रक्षा संघर्ष समिति के तीन अप्रैल को एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम की मांग पर गंभीरता लिया है. विभाग ने चक्रधरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भारनिया के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी है. इसके बाद अब सभी शिक्षक अपने मूल स्कूल में योगदान देंगे. सहायक शिक्षक भोलानाथ दीक्षित व अशोक महतो की प्रतिनियुक्ति रद्द कर अविलंब भारनिया मध्य विद्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया. मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. विद्यार्थियों के अनुपात पर शिक्षक नहीं है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-expressed-doubt-on-the-silence-of-public-representatives-with-administrative-officials/">चांडिल

: प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर लोगों ने जताया संदेह

विभिन्न स्कूलों में चल रहा इस तरह का सिलसिला

उसके बावजूद विभाग की ओर से शिक्षकों को इधर-उधर भेजा जा रहा है. जिसके कारण पाठन-पठन पूरी तरह से बाधित हो रही है. जिले के विभिन्न स्कूलों में इस तरह का सिलसिला चल रहा है. जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से वैसे स्कूलों को चिन्हित कर आंदोलन किया जा रहा है जहां पर बच्चों की संख्या अधिक है लेकिन शिक्षक नहीं है. वहां गांधीवादी तरीके से अनशन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. जिसके बाद वहां विभाग शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है. इधर, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष आशोक तांती ने शिक्षा विभाग को प्रतिनियुक्ति रद्द होने पर बधाई दी. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-naxalites-set-jcb-and-four-tractors-on-fire-for-not-getting-levy/">बेरमो

: लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने जेसीबी और चार ट्रैक्टर को किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही