Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : जनसभा में डॉ. विजय ने किया शक्ति प्रदर्शन, लड़ेंगे विस चुनाव

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में रविवार को पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने रविवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्थान, विकास व नव निर्माण को लेकर परिचर्चा सह जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा में पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इसका पूरी भीड़ ने समर्थन किया. डॉ विजय ने भीड़ के जरिए चक्रधरपुर में शक्ति प्रदर्शन भी किया. उन्होंने मंच से भीड़ से कहा कि आप अगर मुझे साथ देंगे तो मैं चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने भीड़ से पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं? इस पर भीड़ ने अपना हाथ उठाकर व आवाज देकर समर्थन दिया कि आप अवश्य चुनाव लड़ें. हम आपके साथ हैं. इसके बाद डॉ. विजय सिंह गागराई ने नगाड़ा बजाकर चुनाव लड़ने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-government-is-continuously-drawing-new-lines-of-development-mangal-kalindi/">Jamshedpur

: हेमंत सरकार लगातार विकास की नई रेखा खींच रही है – मंगल कालिंदी

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र का दशा और दिशा बदल दूंगा

उन्होंने कहा कि लोगों की जनसेवा के लिए ऐसे कई कार्य हैं, जिसे मैं सामाजिक क्षेत्र में रहकर पूरा नहीं कर पा रहा हूं, इसे लेकर आप मुझे एक शिक्षित प्रोफेसर, कर्मठ, ईमानदार व मेधावी को आगामी विधानसभा चुनाव में एक मौका दें. मैं वादा करता हूं कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर किये जा रहे कार्यों को अलावे संस्कृति, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हूं और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा, लाको बोदरा, जयपाल सिंह मुंडा, शहीद निर्मल महतो, पोटो हो, सिदो-कान्हू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. वहीं समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई के साथ-साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामाजिक क्षेत्र में किये गये कार्यों के बारे में बताया. इस दौरान बीच-बीच में पारंपरि नृत्य-गीत भी कलाकारों ने पेश किया. इस मौके पर पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो, अबनी कुमार महतो,बाबू महतो, दयानिधि महतो, नीलकमल महतो, रामराय सामड, सुदर्शन महतो, सरोज महतो, उत्तम प्रधान, वीरसिंह हांसदा, मारकुस गागराई के अलावे चक्रधरपुर,बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, मानकी-मुंडा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-committee-of-auto-union-neemdih-division-formed/">Chandil

  : ऑटो संघ नीमडीह मंडल की नई कमेटी गठित

डॉ विजय के सामाजिक कार्य सराहनीय : पूर्व विधायक

[caption id="attachment_939212" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Vijay-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़.[/caption] इस अवसर पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है.उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका अधिकार मिलना चाहिए,उन्होंने कहा कि भीख नहीं काम दो, काम का पूरा दाम दो..। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव में करें. वहीं जंगल बचाओ आंदोलन के नेता मानी हंस मुंडा, समाजसेवी प्रबल महतो, झारखंड आंदोलनकारी मानीहंस मुंडा, थोमस पूर्ति, हो भाषा साहित्यकार डोबरो बिरुली, समाजसेवी अनवर खान, गिरिराज सेना के प्रमुख उमाशंकर गिरि, समाजसेवी विनोद भगेरिया, प्रवीर प्रमाणिक के अलावे विभिन्न पीढ़ के मानकी, मुंडा व बुद्धिजीवियों ने भी संबोधित किया.साथ ही इन सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-gs-badbil-defeated-jai-bholenath-2-0-and-captured-the-title/">Kiriburu

: जीएस बड़बिल ने जय भोलेनाथ को 2-0 से हरा खिताब पर जमाया कब्जा

शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली पदयात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Dr.-VIJAY-PADYATRA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम के पूर्व समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने भीड़ के साथ पवन चौक से लेकर पोड़ाहाट स्टेडियम तक पदयात्रा किया. इस दौरान उन्होंने पवन चौक पर शहीद पत्रकार पवन शर्मा, भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह व प्रखंड कार्यालय के समीप वीर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही