Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : गोइलकेरा में वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र की घोड़ाडूभा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान पाण्डू बोदरा (66 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पाण्डू बोदरा शनिवार को सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar 

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र की घोड़ाडूभा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान पाण्डू बोदरा (66 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पाण्डू बोदरा शनिवार को सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

वहीं, घटना की सूचना पाकर गोइलकेरा पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है. पुलिस वाहन के खोजबीन में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही